
पञ्चतंत्र की कहानियां
संस्कृत नीतिकथाओं में पञ्चतंत्र का पहला स्थान माना जाता है। यद्यपि यह पुस्तक अपने मूल रुप में नहीं रह गया है, फिर भी उपलब्ध अनुवादों के आधार पर इसकी रचना तीसरी शताब्दी के आस- पास निर्धारित की गई है। इस ग्रंथ के रचयिता पं. विष्णु शर्मा है। उपलब्ध प्रमाणों के आधार पर कहा जा सकता है कि जब इस ग्रंथ की रचना पूरी हुई, तब उनकी आयु 80 वर्ष के करीब थी।
http://www.childrensbooktrust.com/
महान व्यक्तित्व भाग-1-10
कादंबरी प्रकाशन
परिणीता, शरतचंद्र चट्टोपाध्याय
भारतीय साहित्य के इतिहास की समस्याएं, राम विलास शर्मा
इतिहास की मृत्यु, नरेंद्र पिपलानी
घर लौटने की राह, श्री श्री रविशंकर, व्यक्ति विकास केंद्र
महात्मा गांधी और उनकी महिला मित्र
http://moserbaerhomevideo.com/

a wednesday
dvd, भाषाः हिन्दी, उप-शीर्षकः अंग्रेज़ी
2008 में release हुई हिन्दी फ़िल्म जिसे अपेक्षा से कहीं अधिक सफ़लता मिली। इस फ़िल्म में दिखाया गया है कि एक आम आदमी आतंकवाद से कितना त्रस्त है जबकि आतंक फैलाने वाले एक आम आदमी से अधिक बुद्धिमान या साधन संपन्न नहीं हैं। बेकार पुलिस व्यवस्था के चलते कैसे एक आम आदमी एक असाधारण क़दम उठाता है जो न केवल कुछ घंटों के लिए मुंबई पुलिस मुख़्यालय के अधिकारियों के पसीने छुटवा देता है बल्कि चार नामी गिरामी आतंकवादियों को जेल से निकलवा कर मरवा भी देता है। और इस सारी घटना का पुलिस फाइलों में कहीं ज़िक्र तक नहीं होता। आम आदमी के रूप में नसीर-उद-दीन शाह और मुंबई police commissionar के रूप में अनुपम खेर की असाधारण टक्कर।
http://reliancehomevideo.bigadda.com/genres/hindi.html

बदनाम कमीने
2009 में release हुई hollywood film inglourious bastards की हिन्दी dubbing, दो vcd के रूप में। कहानी की शुरुआत होती है जर्मनी के कब्ज़े वाले france में, जहां shosanna dreyfus (mélanie laurent) नाज़ी कर्नल hans landa (christoph waltz) के हाथों अपने परिवार की हत्या होते हुए देख़ती है। shosanna बाल बाल बच जाती है और पेरिस भाग जाती है। वहां वह एक सिनेमा के मालिक एवं operator के रूप में अपनी एक नई पहचान बनाती है। यूरोप में कई जगह lieutenant aldo raine (brad pitt) बदले की कार्यवाही करने के लिए यहूदी सैनिकों के एक जत्थे को भर्ती कर रहा है। अपने दुश्मनों के बीच 'the bastards' के नाम से जाना जाने वाला raine का जत्था third reich के नेताओं को मार गिराने के लिए जर्मन अभिनेत्री और गुप्त agent bridget von hammersmark (diane kruger) के साथ हो लेता है। एक सिनेमा शामियाने के नीचे सबकी किस्मतें एक साथ इकट्ठा होती हैं जहां shosanna खुद अपने बदले की एक योजना पर अमल करने की दहलीज पर खड़ी है...
http://ombooks.com/
टिनटिन के साहसिक कारनामे - सुनहरे पंजों वाला केकड़ा
टिनटिन के साहसिक कारनामे - सम्राट ओटोकॉर का राजदंड
टिनटिन के साहसिक कारनामे - टिनटिन अमेरिका में
टिनटिन के साहसिक कारनामे - मिस्र सम्राट के सिगार
http://orientpublishing.com/
nelson mandela, मेरा जीवन बातों बातों में
http://www.vaniprakashan.in/
और अंत में प्रार्थना, उदय प्रकाश
राष्ट्रवाद का अयोध्या कांड
http://www.diamondbook.in/
यह सम्भव है, किरण बेदी, fusion books
राजीव गान्धी की हत्या - एक अन्वेषण, fusion books
काका के चुटकुले, काका हथरसी
सत्य के प्रयोग (मोहनदास करमचन्द गान्धी की आत्मकथा)
खारे पानी की मछलियां
चाणक्य और चन्द्रगुप्त
काका हाथरसी की आत्मकथा
शतरञ्ज कैसे खेलें
अन्ना की जङ्ग
सम्भोग से समाधि की ओर
http://www.diamondbook.in/

चेतन भगत की तीसरी अंग्रेज़ी पुस्तक 'the 3 mistakes of my life' का हिन्दी अनुवाद। भारत में धर्म, राजनीति, खेल और आजीविका कमाने के साधनों के आपसी तालमेल और टकराव की कहानी। 2001 के गुजरात के भूचाल, इसी समय के आस पास गोआ में हुए australia-भारत के एक दिवसीय क्रिकेट मैच, अयोध्या और गोधरा कांड को लेकर अहमदाबाद में रहने वाले अलग अलग महत्वाकांक्षाओं वाले तीन दोस्तों की कहानी। diamond books की पेशकश। अनुवाद, व्याकरण, टंकन और वर्तनी में बहुत गल्तियां हैं। कम से कम पुस्तक का शीर्षक तो हिन्दी में लिखा जा सकता था, जैसे 'मेरे जीवन की तीन गल्तियां'। पर diamond books ने मूल शीर्षक का देवनागरी लिप्यंतरण कर दिया। शायद marketing के कारणों से।
http://pustakmahal.com/
हिंदुओं के रीति-रिवाज़ तथा मान्यताएं, डा प्रकाशचंद्र गंगराड़े
भारतीय होने का अर्थ by पवन कुमार वर्मा
हिंदुओं के व्रत, पर्व और तीज-त्योहार, डा प्रकाशचंद्र गंगराड़े
http://erosentertainment.com/

ra.one
dvd, भाषाः हिन्दी, उप-शीर्षकः अंग्रेज़ी
bonas dvd
हिन्दी सिनेमा में अपनी तरह की अलग फ़िल्म। इसमें बच्चों के हिंसक video games के प्रति लगाव का मुद्दा रोचक ढंग से उठाया गया है। एक तमिल पृष्ठभूमि का साधारण programmer शेखर (शाह-रुख़ खान) इंगland की एक video games बनाने वाली कंपनी में काम करता है। उसका बेटा प्रतीक शिकायत करता रहता है कि video games में हमेशा hero villain से ताकतवर क्यों होता है। शेखर का boss भी उसे भारतीय बाज़ार के लिए कुछ असाधारण game बनाने के लिए कहता है। तो शेखर एक नई game बनाता है जिसमें villain hero से अधिक ताकतवर है। villain का कोई चेहरा भी नहीं है, वह चेहरा बदल सकता है, जबकि hero को शेखर का ही चेहरा दे दिया जाता है। villain को random access level one (ra.one) से मिलता जुलता रामायण के रावण का नाम दे दिया जाता है और hero को g.one यानि जीवन का नाम दे दिया जाता है। पर programming में कुछ गड़बड़ी के कारण और कंपनी द्वारा विकसित एक नई आधुनिक तकनीक के कारण रावण प्रतीक को मारने के लिए असली ज़िंदगी में आने में सफ़ल जाता है क्योंकि प्रतीक ने उसे game में दूसरे स्तर तक हराया था और फिर उसे अचानक game को ख़त्म किए बिना छोड़कर जाना पड़ा था। वह प्रतीक को ढूंढता हुआ शेखर और उसके साथी को मार देता है। इसके बाद प्रतीक जीवन को भी असली ज़िंदगी में लाने में सफ़ल हो जाता है। फिर शुरू होती है दोनों के बीच लड़ाई की शुरूआत। फ़िल्म कि अवधारणा बहुत अच्छी है पर खामख़ास गानों और अन्य कुछ चीज़ों को मिलाने के कारण यह फ़िल्म एक उत्तम उत्पाद नहीं बन सका। जीवन के रूप में शाह-रुख़ खान बहुत शानदार लगे हैं। dvd की packing बहुत शानदार है।
http://manaspublications.in/
इस्लाम के बढ़ते कदम
पंजाब के रहस्य, भारत आतंकवाद के घेरे में
ykingbooks
भारत की सुरक्षा तकनीक एवं अंतरिक्ष
http://www.rajcomics.com/
चरित्रहीन, शरतचंद्र चट्टोपाध्याय
दादी मां की कहानियां, राजेश चौहान
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां
वीर सावरकर, एक पी कमल
http://www.vishvbook.com/
hamlet
julias ceaser
macbeth
दृष्टिदान, रवींद्रनाथ टैगोर
भूलभुलैया, the comedy of error, william shakespear का हिंदी अनुवाद
यह मेरी मातृभूमि है, मुंशी प्रेमचंद
http://www.eaglemovies.com/

घर-बाहर, ঘরে বাইরে
dvd, भाषा-बंगाली, अंग्रेज़ी उप-शीर्षकों के साथ।
1905 में कलकत्ता में ज़मीनदार निखिल की सुंदर पत्नी बिमला पर्दा-रिवाज़ के अनुसार अपने घर की चार-दीवारी में खुश है और बाहर की दुनिया से बेख़बर है। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। पर इंगland में पढ़ा लिखा निखिल चाहता है कि उसकी पत्नी बाहर के लोगों से भी मिले, तभी उसे पता चलेगा कि वह उसे सचमुच प्यार करती है या नहीं। वह उसे अपने college के एक दोस्त संदीप से मिलवाता है जो कट्टरपंथी ख़यालों का है, स्वदेशी आंदोलन का नेता है, lord curzon के 'फूट डालो और राज करो' की नीति के अंतर्गत बंगाल के विभाजन का और इंगland से बन कर आने वाले विदेशी उत्पादों का विरोध करता है जिसके व्यापारी अधिकतर मुस्लिम हैं पर जो साथ ही निखिल के किराएदार भी हैं। परिचय होने के बाद संदीप और बिमला नज़दीक आने लगते हैं। यहां तक कि बिमला उसे अपने पति के पैसों से मदद करने लगती है हालांकि संदीप की गतिविधियां अप्रत्यक्ष रूप से निखिल के विरुद्ध होती हैं। यहां तक कि संदीप मुफ्तख़ोर, एय्याश, अपराध करने से भी न चूकने वाला, कट्टरपंथी हिन्दू और बिमला का प्रेमी साबित होता है। फिर भी निखिल सब होने देता है। आखिर परीक्षा समाप्त होती है और बिमला अपने अपनी गलती पहचानने के बाद पति के पास वापस लौटती है। पर अब तक राजनैतिक हालात बहुत ख़राब हो चुके होते हैं जिसकी क़ीमत निखिल को अपनी जान से देनी पड़ती है। रवींद्रनाथ टैगोर के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित सत्यजीत राय द्वारा निर्देशित उच्च स्तरीय फ़िल्म।
http://www.utvgroup.com/
peepli live
dvd, भाषा-हिंदी, उप-शीर्षकः अंग्रेज़ी, हिंदी, अरबी
आमिर खान films द्वारा भारतीय कृषि, राजनीति और मीडिया पर कड़ा व्यंग्य। बेहद ग़रीबी से परेशान दो किसान भाईयों को अपनी ज़मीन bank के पास गिरवी रखनी पड़ती है। कोई उनके कान में डाल देता है कि किसान अगर आत्महत्या करता है तो उसके परिवार को एक लाख रुपए का मुआवज़ा मिलेगा। बड़ा भाई छोटे भाई 'नत्था' को आत्महत्या के लिए मना लेता है। वहीं से वहां के छोटे मोटे अख़बार से शुरू होकर कहानी एक लोकल गुंडे, मुख्य मंत्री और तमाम टीवि चैनलों मैं फैल कर तूल पकड़ लेती है। चुनाव सर पर होने के कारण नत्था की मृत्यु पर खूब राजनीति होने लगती है। अंत में नत्था अपनी पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ कर चुपके से चला जाता है और शहर जाकर मजदूरी करने लगता है। सब समझते हैं कि वह दुर्घटना में मारा गया।
परमहंस प्रकाशन
चाचा चुटकुलानंद, कन्हैयालाल गोयल
chunnu pocket books
क्लियोपैट्रा
देशभक्ति के नग्मे
बाब साहेब अंबेडकर
लेडी चैटेर्ली का प्रेमी
लोलिता
विश्व प्रसिद्ध बदनाम महिलाएं
शरतचंद्र की सर्वश्रेष्ठ कहानियां
http://deathofhistory.net/index.htm
इतिहास की मृत्यु, नरेंद्र पिपलानी
दिव्य प्रकाशन
आयुर्वेद जड़ी-बूटी रहस्य, आचार्य बालकृष्ण
ग्रंथ अकादमी
भारत के पवित्र तीर्थ स्थल
Berrett Jones

the three musketeers
disney के पात्रों micky, donald और goofy के साथ animated film 'the three musketeers' की हिन्दी dubbing, एक vcd के रूप में। पेश है शास्त्रीय संगीत एक हास्य अंदाज़ में beethovan, chekovski, strauss और ढेर सारे कलाकार। और अब है 'सब के लिए मस्ती और मस्ती के लिए सब' का समय क्योंकि पहली बार feature length film में साथ आ रहे हैं micky, donald और goofy के साथ उनके दोस्त minnie, daisy और pluto. ख़ास दोस्त micky, donald और goofy काम तो janitor का करते हैं पर ख्वाब देख़ते हैं musketeer बनने का। उनकी ज़िंदगी में तहलका मच जाता है जब musketeer का कप्तान pete-leg और उसकी ख़तरनाक lieutenant clarabelle cow राजकुमारी minnie को गद्दी से हटाने के लिए तीनों दोस्तों को इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि pete और राजगद्दी के बीच सिर्फ minnie ही एक रुकावट है। micky, donald और goofy भले ही देखने में हीरो न हों पर वे pete को दिखा देते हैं कि सहयोग और दोस्ती हो तो साथ मिल कर किसी का भी मुक़ाबला किया जा सकता है। छह आकर्षक गीतों, ज़बरदस्त action और comedy से भरी यह exciting family film 'सब के लिए मस्ती और मस्ती के लिए सब' है।
Berrett Jones

'winnie the pooh, piglet's big movie
इस फ़िल्म की हिन्दी dubbing, एक vcd के रूप में। disney, 'winnie the pooh' की आकर्षक नई कहानी उसी पुराने अंदाज़ में जो हमें एक बार फिर से ज़िंदगी का असली मज़ा लेना सिखा देती है। एक दिन सौ एकड़ के वन में पूह और उसके दोस्तों ने शहद बनाने की योजना बनाई, लेकिन जब पिगलेट को छोटा कह कर इस मस्ती भरे काम में शामिल नहीं किया गया, तब वह भाग जाने का फैसला करता है। पूह, टिगर, इयोर और अन्य सभी उसे घर वापस लाने के लिए निकल पड़ते हैं। तब जोखिम भरे साहसिक कारनामों की ऐसी शृंखला शुरू होती है जो उन सभी को दोस्ती के मायने सिखाती है और बताती है कि छोटा व्यक्ति भी बड़े काम कर सकता है। हंसी की फुहारों से भरपूर पांच नए गीतों के साथ यह मज़ेदार ख़ज़ाना आपके दिल को छू लेगा और परिवार में हर किसी को मोहित करेगा।
http://www.westlandbooks.in/
मेलूहा के मृत्युंजय
प्रतिभा प्रतिष्ठान
भारतीय वैज्ञानिक
http://www.amarchitrakatha.com/
jrd tata - शांत विजेता
अभिमन्यु
अमृत-मंथन
अर्जुन की कथाएं
आम्रपाली और उपगुप्त
उर्वशी
एलिफैंटा
कार्तिकेय
कुंभकर्ण
कृष्ण और जरासंध
कृष्ण और नरकासुर
गरुड़
गीता
गुरू नानक
छत्रपति शिवाजी
जमशेटजी टाटा
जहांगीर - चौथा मुगल बादशाह
जातक कथाएं - गज गाथाएं
जातक कथाएं - मृग गाथाएं
जातक कथाएं - वानर गाथाएं
जातक कथाएं - सियार की गाथाएं
ध्रुव और अष्टावक्र
नल दमयंती
नारद की कथाएं
न्यायप्रिय बीरबल
पवनपुत्र हनुमान
पृथ्वीराज चौहान
बलराम की कथाएं
भगवान बुद्ध
भीम और हनुमान
मददगार बीरबल
महर्षि दयानंद
मीराबाई
राणा प्रताप
रानी दुर्गावती
राम के पूर्वज
रुक्मिणी परिणय
लव-कुश
विष्णु की कथाएं
शकुंतला
शिव पार्वती
श्री रामकृष्ण
साईबाबा की कथाएं
सावित्री
सुनहला नेवला - तथा महाभारत की अन्य कहानियां
सुभाषचंद्र बोस
सोने की मुहरोंवाली थैली
हनुमान
हरीश्चंद्र
हितोपदेश - मित्रलाभ
http://navjivantrust.org/
सरदार पटेल, चुना हुआ पत्र व्यवहार, 1945-1950, खंड 1
सरदार पटेल, चुना हुआ पत्र व्यवहार, 1945-1950, खंड 2
http://manjulindia.com/
हैरी पॉटर और मायापक्षी का समूह
हैरी पॉटर और पारस पत्थर
हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी
हैरी पॉटर और आग का प्याला
हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े
हैरी पॉटर और half blood prince
हैरी पॉटर और रहस्यमई तहख़ाना
रहस्य, rhonda byrne
http://www.fullcirclebooks.in/

जुनून
स्पेनी लेखक javier moro के अनूदित अङ्ग्रेज़ी उपन्यास 'passion india' का हिन्दी अनुवाद। यह उन्नीसवीं सदी के पञ्जाब में कपूरथला के महाराजा जगतजीत की एक उनकी उम्र से बहुत छोटी स्पेनी नर्तकी anita delgado से शादी की कहानी है। यह उनकी पाञ्चवी पत्नी थी, और एक-मात्र पत्नी जिसके साथ वे सार्वजनिक तौर पर साथ रहते थे। इस उपन्यास में तथ्य और कल्पना का बढ़िया मिश्रण है। यह रजवाड़ों के निजी जीवन, अङ्ग्रेज़ों के कसते हुए फन्दों और फिर स्वतन्त्रता सङ्ग्राम पर एक अलग और रोचक नज़रिया पेश करता है।
goelbooks
चंद्रशेखर आज़ाद और उनके दो गद्दार साथी, भक्तसिंह विचार मंच
भक्त सिंह - एक ज्वलंत इतिहास, भक्तसिंह विचार मंच
सत्य के प्रयोग, साक्षी प्रकाशन
http://rajpalpublishing.com/

मालगुडी का आदमख़ोर
रसिपुरम कृष्णस्वामी नारायण (r.k.narayan) के अंग्रेज़ी उपन्यास the man-eater of malgudi का हिंदी अनुवाद है। यह कहानी काल्पनिक शहर मालगुडी के एक छापेखाने के मालिक नटराज पर आधारित है। एक दिन वासु नाम का एक पहलवान खुद को शहर में नया और पेशे से चर्म-विशेषज्ञ कहकर नटराज से visiting cards बनवाने आता है और छापेखाने के ऊपर की खाली अटारी देखकर नटराज की मर्ज़ी के विरुद्ध वहां रहने का निश्चय कर लेता है। वह अत्यंत ताकतवर, निडर और उद्दंड है। उन दोनों के बीच किराए की भी कोई बात नहीं होती। धीरे धीरे वासु अटारी में आस पास के पालतू जानवरों, यहां तक कि पास के जंगलों से जंगली जानवर मारकर, उनमें भूसा भरकर सजावटी चीज़ों के तौर पर बेचने का धंधा शुरू कर देता है। शहर की बदनाम औरतों को भी वह अटारी में बुलाता रहता है। धीरे धीरे उसकी उद्दंडता, गतिविधियों और मृत जानवरों की बदबू से आसपास के लोग तंग आना शुरू हो जाते हैं पर वे सोचते हैं कि नटराज ने वासु को किराए पर रखा है और वासु के व्यापार में उसका भी हिस्सा है। नटराज खामखाह पुलिस और अदालत के चक्करों में भी फंस जाता है। छापेखाने का काम भी इससे अव्यवस्थित होने लगता है। अंत में शहर में एक जुलूस में वासु एक हाथी को मारने की योजना बनाता है। यह हाथी हर किसी का प्यारा होता है। बहुत लोग उसे रोकने की कोशिश करते हैं पर कुछ कर नहीं पाते। अंत में वह अपनी ही ताकत का खुद शिकार होकर मर जाता है। अत्यंत रोचक उपन्यास।
http://rajpalpublishing.com/

गाइड
r.k.narayan के 1958 में लिखे हुए अंग्रेज़ी उपन्यास 'the guide' का हिंदी अनुवाद। इस उपन्यास के कारण उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला और देवानंद ने इस उपन्यास को फ़िल्म के रूप में ढाला जो उनका masterpiece बन गई। इस कहानी में तमिलनाडु में मालगुडी नामक काल्पनिक शहर में पढ़ाई से जी चुराने वाला एक लड़का राजू अपने पिता की छोटी सी दुकान में मदद करता है। बाद में पड़ोस में railway स्टेशन बनने से उन्हें railway स्टेशन में एक दुकान मिल जाती है। वह बाद में पर्यटकों को आसपास की जगहें, ख़ास कर सरयु नदी का उद्भव स्थान दिखाने के लिए गाइड का काम करने लगता है और हर तरह से पैसे कमाने की सोचता रहता है। फिर एक पुरातत्व विशेषज्ञ को घुमाते घुमाते वह उसकी नर्तकी पत्नी को चाहने लगता है जिसे नाचने के लिए अपने पति से प्रोत्साहन नहीं मिलता। वह पति को छोड़ कर राजू के साथ मिलकर नृत्य में अपना भविष्य बनाना शुरू कर देती है। उसके manager के तौर पर काम करते करते राजू को लगने लगता है कि सब ऐश-ओ-आराम उसी की मेहनत और बलिदान के कारण है। वह उसे नियंत्रित करने की कोशिश करता है और एक गंभीर क़ानूनी गलती कर बैठता है जिससे उसे दो साल की जेल हो जाती है। जेल से छूटने के बाद वह कलंकित चेहरा लेकर मालगुडी जाने की बजाए एक सूखे से पीड़ित गांव के पास एक सुनसान मंदिर में रहने लगता है। वहां के लोग उसे गलती से महात्मा समझ बैठते हैं जो आमरण उपवास रख कर ईश्वर को बारिश के लिए मजबूर करेगा। उपन्यास का अंत साफ़़ नहीं है पर कहानी ऐसी है जिसे बिना रुके पढ़ने का मन करता है।
http://rajpalpublishing.com/
बेनज़ीर भुट्टो - मेरी आपबीती
स्वामी और उसके दोस्त, r.k.narayan
english teacher, r.k.narayan
नागराज की दुनिया, r.k.narayan
हरुवंशराय बच्चन की आत्मकथा, भाग-1, क्या भूलूं क्या याद करूं
हरुवंशराय बच्चन की आत्मकथा, भाग-2, नीड़ का निर्माण फिर
हरुवंशराय बच्चन की आत्मकथा, भाग-3, बसेरे से दूर
हरुवंशराय बच्चन की आत्मकथा, भाग-4, दशद्वार से सोपान तक
http://rajpalpublishing.com/

महात्मा का इंतज़ार
r.k.narayan की एक और रोचक कृति जिसमें स्वतंत्रता संघर्ष की पृष्ठभूमि पर एक प्रेम कथा प्रस्तुत की गई है। पराधीन भारत और स्वतंत्रता संघर्ष को समझने का एक रोचक दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है यह कहानी।
ज्ञान गंगा
चलो करें भारत की सैर
http://penguinbooksindia.com/Languages/Hindi.aspx
थिएटर रोड के कौवे, ममता कालिया
अफ़ीम सागर, अमिताभ घोष
http://216.198.201.219/pointer/default.asp
भारत में सामाजिक परिवर्तन, परशुराम शुक्ल
उदारीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था, मान चंद खंडेला
इतिहासबोध प्रकाशन
पायदान: सोना चौधरी
समाज में लड़की अपनी ज़िंदगी अपनी तरह जीना चाहे तो वह बेहद अकेली ज़िंदगी हो जाती है। लड़की की तैयारी, उसके निर्णय, उसके प्रयास, उसके समझौते सब उसी की क़ीमत पर होने होते हैं। पारिवारिक विरोध और सामाजिक तिरस्कार की शुरुआती पायदानें यदि उसके निश्चय को डिगा नहीं पातीं तो अगले चरण की पायदानें होतीं हैं उसके श्रम और यौन के शोषण की। अंत में वह सफ़ल हो या असफ़ल, अगर ज़िंदगी अपनी तरह चुनना है तो ये पायदानें भी तय करनी ही होंगी। उसे प्रसिद्धि और पैसा मिल सकता है, वह कीर्तिमान बना सकती है, वह करियर एवं परिवार में तरक्की कर सकती है। पर तब तक एन पायदानों को तय करते करते उसकी ज़िंदगी का घुन खाया अस्तित्व ही सच्चाई के नाम पर बचा रह पाएगा। युवा लेखिका सोना चौधरी ने इन अनुभवों को खुद बहुत करीब से देखा है। तभी उपन्यास के दो अंत हैं पर शायद दोनों एक जैसे़।इतिहासबोध प्रकाशन
अमेरिकन, howard fast द्वारा लिखी गई अंग्रेज़ी पुस्तक „the american: a middle western legend” का हिंदी अनुवाद। अनुवादकः लाल बहादुर वर्मा
इतिहास के बारे में, लाल बहादुर वर्मा
दलित चिंतन में इस्लाम, कंवल भारती
निर्वाचित लघुकथाएं
प्रेमचंद से दोस्ती
भारतीय सभ्यता की निर्मति, भगवान सिंह
Hind Pocket books
उजड़ा घर, दो बहनें, रवींद्रनाथ ठाकुर
उनके हस्ताक्षर, अमृता प्रियतम
आज़ादी आधी रात को (freedom at midnight)
इंदिरा गांधी
घूम घूम कर देखें देश
रज़िया सुलतान
सचिन तेंदुलकर
छोटा राजकुमार, antoine de saint exupéry
महाराजा - ज़िंदगियां, प्यार और साजिशें भारत के महाराजाओं की
महारानी - भारत की महारानियों और शाही प्रेमिकाओं की परीकथाओं से भी रोमांचक गाथाएं
http://www.nbtindia.org.in/
samarendra nath roy
आसफ अली - राष्ट्रभक्त और मानवतावादी, सुधीर पंत
दुर्गादास राठौड़
राजस्थानः लोक संस्कृति और साहित्य, डी आर आहूजा
शिक्षा और चित्रकला, रवींद्रनाथ टैगोर
शेख़ निज़ामुद्दीन औलिया
सत्येंद्र नाथ बोस
manojpublications
अमराव जान 'अदा', मिर्ज़ा हादी रस्वा
गोर्की की श्रेष्ठ कहानियां
डा केशवराज headगेवार
नेपोलियन बोनापार्ट, अनुवादकः ओम प्रकाश शर्मा
sadhna publications
मेरा संघर्ष, एडोल्फ हिटलर
गोदान, मुंशी प्रेमचंद
http://sastasahityamandal.org/
मेरी कहानी, जवाहरलाल नेहरू
विश्व इतिहास की झलक, जवाहरलाल नेहरू
http://www.prabhatprakashan.com
1971 भारत-पाक युद्ध, 161 infantry brigade की शौर्य गाथा, lieutenant general kk nanda
5 point someone, चेतन भगत
computer king - bill gates, प्रशांत गुता
field marshal k c kariappa
mission kashmir, lieutenant general sk sinha
one night at the call centre, chetan bhagat
super power? भारतीय कछुआ या चीनी खरगोश
बिहार के पर्यटन स्थल और सांस्कृतिक धरोहर
भारत-पाक संबंध (युद्ध और शांति में), ज्योतिंद्र नाथ दीक्षित
महाशक्ति भारत, avul pakir jainulabdeen abdul kalam
संस्कृत और संस्कृति, डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद
हमारे पथ प्रदर्शक, avul pakir jainulabdeen abdul kalam
हिंद स्वराज, महात्मा गांधी
http://www.rajkamalprakashan.com/

मेरा लहूलुहान पञ्जाब - खुशवन्त सिंह
खुशवन्त सिंह जी ने इस किताब में पञ्जाब के राजनैतिक इतिहास पर बहुत रोचक और निर्पेक्ष नज़र डाली है।
http://www.rajkamalprakashan.com/
भारत के मध्य वर्ग की अजीब दास्तान
पवन कुमार वर्मा की अङ्ग्रेज़ी पुस्तक 'great indian middle class' का हिन्दी अनुवाद।
http://www.rajkamalprakashan.com/

जिन्ना - एक पुनर्दृष्टि
गाज़ियाबाद के रहने वाले मुम्बई में tax commissioner रहे वीरेन्द्र कुमार बरनवाल अभी भी computer, इण्टरनेट की दुनिया से दूर हैं। पर वे बहुत पढ़ने लिखने के शौकीन हैं और पेन्सिल से लिख़ते हैं, वह भी हिन्दी में। अपनी नौकरी के दौरान करीब दस सालों के शोध से लिखी हुई यह पुस्तक उनकी न केवल हिन्दी भाषा पर पकड़ दिखाती है बल्कि जिन्ना के राजनैतिक और व्यक्तिगत जीवन की बेहद समझ का परिचय देती है। यह एक ऐसी पुस्तक है जिसमें आपको ज्ञान, मनोरञ्जन के साथ साथ मूल हिन्दी लेखन का एक अद्वितीय उदाहरण मिलेगा।
http://www.rajkamalprakashan.com/
झान्सी की रानी, राधाकृष्ण paparbacks
http://rojgarprakashan.com/
रोजगार के अवसर, डा ओ पी गोयल
हंसना ज़रूरी है
होमियोपैथिक गृह चिकित्सा, डा मुकुल गोयल
सफ़ल पशु चिकित्सा
गर्भनिरोध-गर्भपात, क्यों और कैसे, डा जिनेश कुमार जैन


