
जिन्ना - एक पुनर्दृष्टि
गाज़ियाबाद के रहने वाले मुम्बई में tax commissioner रहे वीरेन्द्र कुमार बरनवाल अभी भी computer, इण्टरनेट की दुनिया से दूर हैं। पर वे बहुत पढ़ने लिखने के शौकीन हैं और पेन्सिल से लिख़ते हैं, वह भी हिन्दी में। अपनी नौकरी के दौरान करीब दस सालों के शोध से लिखी हुई यह पुस्तक उनकी न केवल हिन्दी भाषा पर पकड़ दिखाती है बल्कि जिन्ना के राजनैतिक और व्यक्तिगत जीवन की बेहद समझ का परिचय देती है। यह एक ऐसी पुस्तक है जिसमें आपको ज्ञान, मनोरञ्जन के साथ साथ मूल हिन्दी लेखन का एक अद्वितीय उदाहरण मिलेगा।
spirit of seventy sex (1976)
तुम अपना रञ्ज-ओ-गम अपनी परेशानी मुझे दे दो
तुम्हें गम की कसम इस दिल की वीरानी मुझे दे दो
ये माना मैं किसी काबिल नहीं हूं इन निगाहों में
बुरा क्या है अगर ये दुख ये हैरानी मुझे दे दो
मैं देखूं तो सही दुनिया तुम्हें कैसे सताती है
कोई दिन के लिए अपनि निगेबानी मुझे दे दो
वो दिल जो मैंने माङ्गा था मगर ग़ैरों ने पाया था
बड़ी कैफ़ है अगर उसकी पशेमानी मुझे दे दो

auf ins blaukarierte himmelbett (1974)
sex comedy
भाषा: जर्मन
बवेरिया के गाम्व की कहानी। नगर निगम का ख़ज़ाना ख़ाली होने पर विभिन्न योजनाओं की पूर्ति के लिए गाम्व के मेयर केन्द्रीय सरकार को दस लाख जर्मन mark के ऋण के लिए आवेदन भेजते हैं जो रद्द कर दिया जाता है। फिर उन्हें याद आता है कि गाम्व में कहीं नेपोलियन का दबाया हुआ सोने से भरा हुआ ख़ज़ाना मौजूद है। फिर सब ज़मीन खोदने लग जाते हैं। खज़ाने की पुष्टि करने के लिए बाहर से एक विशेषज्ञ बुलाया जाता है। इसी के साथ गाम्व के लोगों की विभिन्न कहानियां खुलने लगती हैं। साथ ही sex से भरपूर ग्रामीण जीवन की झलकियां भी दिखाई गई हैं।

जुनून
स्पेनी लेखक javier moro के अनूदित अङ्ग्रेज़ी उपन्यास 'passion india' का हिन्दी अनुवाद। यह उन्नीसवीं सदी के पञ्जाब में कपूरथला के महाराजा जगतजीत की एक उनकी उम्र से बहुत छोटी स्पेनी नर्तकी anita delgado से शादी की कहानी है। यह उनकी पाञ्चवी पत्नी थी, और एक-मात्र पत्नी जिसके साथ वे सार्वजनिक तौर पर साथ रहते थे। इस उपन्यास में तथ्य और कल्पना का बढ़िया मिश्रण है। यह रजवाड़ों के निजी जीवन, अङ्ग्रेज़ों के कसते हुए फन्दों और फिर स्वतन्त्रता सङ्ग्राम पर एक अलग और रोचक नज़रिया पेश करता है।
➜see more entries


